गोपनीयता नीति

भारतीय रेलवे पोर्टल आपसे स्वचालित रूप से विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी को नहीं ले लेती है (जैसे नाम, फोन नंबर, या ई-मेल पता), जो हमें अंतिम उपयोगकर्ता को व्यक्तिगत रूप से पहचानने की अनुमति देता है।

यदि भारतीय रेल पोर्टल वेबसाइट व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने का अनुरोध करता है, यह उस विशेष उद्देश्य के लिए सूचित किया जाएगा जिसके लिए जानकारी एकत्र की गई है एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षितता के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

हम भारतीय रेल पोर्टल साइट पर स्वेच्छा से पहचानी गई किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को किसी तृतीय पक्ष (सार्वजनिक / निजी) को बेचते या साझा नहीं करते हैं। इस पोर्टल पर दी गई कोई भी जानकारी हानि, दुरूपयोग, अनाधिकृत उपयोग या प्रकटन, परिवर्तन या नष्ट होने से संरक्षित की जाएगी।

हम उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी संग्रहित रखते हैं, जैसे इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेसेस, डोमेन नेम, ब्राउजर का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, विजिट करने की तारीख तथा समय और कितने पृष्‍ठ विजिट किए हैं। हम इन पतों को हमारी साइट पर आने वाले व्यक्तियों की पहचान के साथ लिंक करने का कोई प्रयास नहीं करते, जब तक कि साइट को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं होता।